facebookmetapixel
Advertisement
Paytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतेंUP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीर

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ‘बत्ती गुल’ के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल, कई शहरों में अभी भी अंधेरा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 5:14 PM IST
Pakistan

पाकिस्तान में मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद सहित अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी गई। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “आज (मंगलवार) सुबह 5.15 बजे देशभर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई।” हालांकि, समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, कराची, क्वेटा और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों को अभी भी बिजली नसीब नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रिड में खराबी के कारण बड़े पैमाने पर बत्ती गुल हो गई थी, जिससे राजधानी इस्लामाबाद और वित्तीय हब कराची समेत मुल्क के बड़े हिस्से में लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए थे। पिछले लगभग चार महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना थी।

दस्तगीर ने कहा कि कोयला आधारित संयंत्रों में लगभग 6,600 मेगावॉट और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में तकरीबन 3,500 मेगावॉट बिजली का उत्पादन अगले 48 से 72 घंटों में बहाल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “जब तक ये संयंत्र दोबारा काम करना शुरू नहीं कर देते, तब तक उपभोक्ताओं को सीमित कटौती का सामना करना पड़ेगा, जिसमें उद्योग भी शामिल हैं।”

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं

दस्तगीर ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “हम लोगों द्वारा चुकाए जाने वाले बिजली के बिलों पर ध्यान देते हैं और कोशिश करते हैं कि अनावश्यक रूप से उन बिजली संयंत्रों का इस्तेमाल न किया जाए, जिनके संचालन के लिए बहुत अधिक ईंधन की जरूरत पड़ती है।”

दस्तगीर के मुताबिक, राष्ट्रीय ग्रिड में फ्रीक्वेंसी में उतार-चढ़ाव के बाद बिजली आपूर्ति में व्यवधान शुरू हो गया था, जिसके चलते लगभग पूरे देश में बड़े पैमाने पर बत्ती गुल हो गई।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सोमवार को ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू कर दी थी और वे अंतत: मंगलवार सुबह तक इसमें कामयाब रहे।

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

पाकिस्तान लगातार कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना करने वाले देशों में से एक बन गया है। देश के बिजली क्षेत्र की दयनीय स्थिति इसकी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का परिणाम है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement