facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

बर्ड फ्लू से साढ़े छह करोड़ इंडोनेशियाई लोगों को खतरा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:03 PM IST

इंडोनेशिया में बर्डफ्लू की आशंका काफी जोरों पर है। इंडोनेशिया के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अगर बर्डफ्लू का वायरस किसी आदमी में  प्रवेश कर गया तो यहां के 60 मिलियन लोग बर्डफ्लू से प्रभावित हो सकते हैं।


इंडोनेशिया बर्डफ्लू से काफी बुरे तरीके से प्रभावित रहा है। इस साल बर्डफ्लू से यहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक इस बीमारी से इंडोनेशिया में 107 लोगों की जानें जा चुकी हैं। जानकारों का कहना है कि यह वायरस आमतौर पर मुर्गी से आदमी में फैलता है।


विशेषज्ञों को डर है कि सामान्यतया पक्षियों से मनुष्यों में फैलने वाला बर्ड फ्लू का वायरस उत्परिवर्तित होकर मनुष्यों के बीच आसानी से फैल सकता है। एवियन इंफ्लुएंजा के नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय समिति के प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि ”यदि बर्ड फ्लू ने इंडोनेशिया में पांव पसारे तो करीब साढ़े छह करोड़ लोग या इंडोनेशिया की 30 प्रतिशत जनसंख्या इससे संक्रमित हो जाएगी।” यह इंडोनेशिया में महामारी का रूप ले सकता है।


जानकारों का कहना है कि अगर इंडोनेशिया में बर्डफ्लू फैलता है तो यहां 65 मिलियन लोग इस बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि बर्डफ्लू से बचाव के लिए सरकार बाली द्वीप पर अपने कार्यक्रम की एक शिविर का आयोजन करने जा रही है।


इस कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन अभ्यास किया जाएगा। ताकि बर्डफ्लू फैलने की स्थिति में इस बीमारी से निपटने में आसानी हो सके। इस कार्यक्रम में 1000 लोग हिस्सा लेंगे। बर्डफ्लू से लड़ने के लिए इस प्रकार की तैयारी विशव में पहली बार हो रही है। जापान में बर्डफ्लू से बचने के लिए वहां के मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की है।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement