facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Candere Hurun India Women Leaders List 2025: शांति एकम्बरम बनीं देश की टॉप महिला प्रोफेशनल

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर शीर्ष पेशेवरों की सूची में शामिल महिलाओं द्वारा संचालित कारोबार का मूल्य 11.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

Last Updated- June 04, 2025 | 11:12 PM IST
Shanti Ekambaram
कोटक महिंद्रा बैंक की उप प्रबंध निदेशक शांति एकम्बरम

Candere Hurun India Women Leaders List 2025: भारत की शीर्ष 10 महिला पेशेवरों में कोटक महिंद्रा बैंक की उप प्रबंध निदेशक शांति एकम्बरम शीर्ष पर हैं और उनकी कंपनी का मूल्यांकन 3.8 लाख करोड़ रुपये है। 2025 कैंडेर हुरुन इंडिया विमंस लीडर्स सूची से इसका खुलासा हुआ है।

पहली बार जारी की गई इस रिपोर्ट में नौ श्रेणियों में 97 महिलाओं का विश्लेषण किया गया। इन श्रेणियों में पेशेवर, पहली पीढ़ी की संपत्ति निर्माता, अगली पीढ़ी की दिग्गज, निवेशक, परोपकारी, युवा महिला, कलाकार, सबसे ज्यादा प्रशंसकों वाली प्रभावशाली संस्थापक और सेलिब्रिटी निवेशक शामिल थीं। एकम्बरम के बाद सूची में पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा का नाम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर शीर्ष पेशेवरों की सूची में शामिल महिलाओं द्वारा संचालित कारोबार का मूल्य 11.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। पहली पीढ़ी की शीर्ष 10 महिला संपत्ति निर्माताओं की सूची में जोहो कॉरपोरेशन की सह-संस्थापक राधा वेम्बू का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 55,300 करोड़ रुपये की है।

एचसीएल टेक्नॉलजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा अगली पीढ़ी की महिला दिग्गजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 4.87 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, रिलायंस रिटेल की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी शीर्ष 10 युवा महिलाओं की सूची में छठे स्थान पर हैं। वहीं, स्किलमैटिक्स की सह-संस्थापक और सीपीओ देवांशी केजरीवाल (28) इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement