facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

दिल्ली में मोहल्ला बसें शुरू करने के लिए route rationalization survey किया गया:कैलाश गहलोत

Advertisement

गहलोत ने कहा कि बसें कम दूरी के लिए चलेंगी और मेट्रो स्टेशन जैसे अहम परिवहन केंद्रों समेत रूचि के महत्वपूर्ण स्थलों को आपस में जोड़ेंगी

Last Updated- April 18, 2023 | 10:44 AM IST
Kailash Gehlot

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जरूरतों और मांगों को समझने के लिए सरकार ने मार्ग युक्तिकरण अध्ययन कराया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में “मोहल्ला” बस शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

गहलोत ने कहा कि बसें कम दूरी के लिए चलेंगी और मेट्रो स्टेशन जैसे अहम परिवहन केंद्रों समेत रूचि के महत्वपूर्ण स्थलों को आपस में जोड़ेंगी।

मंत्री ने सोमवार को कहा, “ मोहल्ला बसों की शुरुआत और विभिन्न परिवहन साधनों के एकीकरण के साथ, हमारा उद्देश्य दिल्ली को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में से एक बनाना है। हम इलेक्ट्रिक बसों को खड़ा करने के लिए नए स्थान खोजने सहित परेशानी मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठा रहे हैं।”

गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार परिवहन के अलग अलग साधनों का आने वाले वर्षों में विश्वसनीय, किफायती, सुविधाजनक और ‘हाई फ्रीक्वेंसी मल्टी-मोडल’ परिवहन प्रणाली में एकीकृत करने की योजना बना रही है।

मोहल्ला बस योजना को लेकर मंत्री की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ एक बैठक हुई है। डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे, डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम के अधिकारियों तथा भारत, कोलंबिया और अमेरिका के सार्वजनिक परिवहन विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

मोहल्ला बस योजना सभी इलाकों के निवासियों, खासकर शहर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने की एक पहल है।

छोटी और मध्यम आकार की बसें निर्धारित मार्गों पर चलेंगी जिससे सभी इलाके परिवहन सुविधा के दायरे आ जायेंगे। इस योजना की इस साल शुरू में घोषणा की गई थी।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement