facebookmetapixel
Advertisement
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ

Rajya Sabha Election 2024: बिहार में INDIA गठबंधन में पड़ी फूट, कांग्रेस-RJD के तीन विधायकों ने पलटा पाला

Advertisement

Rajya Sabha Election 2024: Congress-RJD से BJP-JDU की तरफ पाला पलटने वाले विधायकों में कांग्रेस के 2 और राजद के एक विधायक शामिल हैं।

Last Updated- February 27, 2024 | 6:45 PM IST
बिहार में सबसे लंबे समय से CM, बिना बहुमत सरकार बनाने के उस्ताद सुशासन बाबू, Nitish Kumar: Longest CM in Bihar, master of good governance Babu without forming majority government

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति ने एक अलग मोड़ ले लिया है। INDIA गठबंधन के तहत आने वाली पार्टी कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तीन विधायकों ने पाला पलट लिया और सत्ता पक्ष यानी भाजपा-जदयू(BJP-RJD) के खेमे में आ बैठे।

लंच के बाद हुआ सारा काम

पाला पलटने वाले विधायकों में कांग्रेस के 2 और राजद के एक विधायक शामिल हैं। मोहनिया विधानसभा सीट से राजद की सीट से विधायक संगीता कुमारी और विक्रम से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ और चेनारी से विधायक मुरारी गौतम ने अचानक ही अपना पक्ष बदल दिया और सत्तापक्ष के साथ जा बैठे। यह नाटकीय कार्यक्रम तब हुआ, जब बिहार विधानसभा में लंच हो गया और सभी विधायक नाश्ता करने चले गए।

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही राजद की संगीता कुमारी के अलावा कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सिंह को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पीछे सदन के भीतर प्रवेश करते देखा गया।

सिद्धार्थ चौधरी ने जैसे ही अपनी ओर आने का इशारा किया, ये तीनों विधायक उनके साथ यानी सत्ता पक्ष की ओर बैठ गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी राजग के विधायकों ने मेजें थपथपाकर इसका अनुमोदन किया।

नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण में भी पड़ी थी फूट

नीतीश कुमार ने जब लालू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ भाजपा से मिलकर सरकार फिर से बनाने का वादा पेश किया था और जब 12 फरवरी को विधानसभा में शक्ति परीक्षण किया गया तो उस दौरान भी राजद के तीन विधायक पार्टी छोड़कर नीतीश के साथ चले गए थे।

सिद्धार्थ सिंह के बारे में कहा जाता है कि वे कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाखुश थे, उन्होंने उस समय अपने विक्रम निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बिहार छोड़ने से इनकार कर दिया था।

नीतीश कुमार के अचानक महागठबंधन छोड़ने और राजग में वापसी के चलते मुरारी गौतम को पिछले महीने अपना मंत्री पद खोना पड़ा था।

(With input from PTI)

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement