facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

डेटा सुरक्षा के लिए उचित नियमों की जरूरत : राहुल गांधी

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 10:51 PM IST
PM Modi thinks he knows more than God: Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डेटा को ‘नया सोना’ बताते हुए कहा कि डेटा सुरक्षा पर उचित नियमों की जरूरत है। राहुल ने बुधवार को सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

‘प्लग ऐंड प्ले सेंटर’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं संस्थापक सईद अमिदी और ‘फिक्सनिक्स स्टार्टअप’ के संस्थापक शॉन शंकरन के साथ बातचीत में राहुल ने भारत के सुदूर गांवों के लोगों को तकनीक से जोड़ने की अहमियत और उसके प्रभावों के बारे में भी चर्चा की।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यदि आप भारत में किसी भी तकनीक का प्रसार करना चाहते हैं, तो आपके पास एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए, जहां शक्ति अपेक्षाकृत केंद्रित न हो।’ राहुल ने इसके बाद ड्रोन प्रौद्योगिकी और उसके नियमन के अपने व्यक्तिगत अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘यह नौकरशाही के स्तर पर बाधाओं का सामना कर रहा है।’

राहुल ने कहा कि डेटा एक तरह का नया सोना (गोल्ड) है और भारत जैसे देशों ने इसकी वास्तविक क्षमता को पहचान लिया है। उन्होंने कहा, ‘डेटा सुरक्षा पर उचित नियमों की आवश्यकता है।’

हालांकि, पेगासस ‘स्पाइवेयर’ और इसी तरह की तकनीक के मुद्दे पर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा एक समय था, जब उन्हें पता था कि उनका फोन ‘टैप’ किया जा रहा है और उन्होंने अपने आईफोन (मोबाइल) पर मजाक में कहा, ‘हैलो ! मिस्टर मोदी।’

राहुल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा आईफोन ‘टैप’ किया गया। आपको एक राष्ट्र के रूप में और एक व्यक्ति के रूप में भी डेटा सूचना की गोपनीयता के संबंध में नियम बनाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर कोई राष्ट्र तय करता है कि वह आपका फोन ‘टैप’ करना चाहता है, तो इसे कोई रोक नहीं सकता है। मुझे ऐसा लगता है।’

राहुल ने दावा किया, ‘अगर देश फोन ‘टैपिंग’ में दिलचस्पी रखता है, तो यह लड़ने लायक लड़ाई नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी काम करता हूं, वह सब कुछ सरकार के सामने है।’ राहुल ने मार्च में उनकी और कई अन्य नेताओं की निगरानी किए जाने का दावा किया था।

‘प्लग ऐंड प्ले’ में एआई कार्यक्रम के लिए राहुल की मेजबानी करने वाले शंकरन ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम विकास पर कांग्रेस नेता की समझ से बहुत प्रभावित हैं।

राहुल ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा और भारत से अपने साथ आए कुछ अन्य लोगों के साथ ‘प्लग एंड प्ले’ सभागार की अग्रिम पंक्ति में बैठे थे। कार्यक्रम में वह कृत्रिम मेधा (एआई), बिग डेटा, मशीन लर्निंग के विभिन्न पहलुओं और मानव जाति पर उनके प्रभाव के साथ ही शासन, सामाजिक कल्याण के उपायों आदि पर चर्चा करते नजर आए।

कैलिफोर्निया के सनीवेल में स्थित ‘प्लग ऐंड प्ले टेक सेंटर’ को स्टार्टअप का उद्भव स्थल माना जाता है। ‘प्लग ऐंड प्ले’ के सीईओ अमिदी के अनुसार, ‘प्लग ऐंड प्ले टेक सेंटर’ में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप के संस्थापक भारतीय या भारतीय-अमेरिकी हैं। अमिदी ने कार्यक्रम के बाद कहा कि राहुल आईटी क्षेत्र की गहरी समझ रखते हैं और उन्हें नवीनतम एवं अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के बारे में काफी कुछ पता है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement