भारत

Rahul Gandhi Birthday: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

वीडियो में स्टालिन को राहुल गांधी को ‘डियर ब्रदर’ (प्रिय भाई) संबोधित करते हुए सुना जा सकता है, इसमें तमिलनाडु की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी की भी एक क्लिप है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 19, 2024 | 10:54 AM IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा करते हुए एक वीडियो क्लिप भी साझा किया। राहुल आज 54 वर्ष के हो गए।

स्टालिन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रिय भाई राहुल गांधी आपको जन्मदिन मुबारक। देश की जनता के प्रति आपका समर्पण आपको अत्यंत ऊंचाई पर ले जाएगा। आपको शुभकामनाएं देता हूं कि यह साल सतत प्रगति और सफलता से भरा रहे।’’

वीडियो में स्टालिन को राहुल गांधी को ‘डियर ब्रदर’ (प्रिय भाई) संबोधित करते हुए सुना जा सकता है, इसमें तमिलनाडु की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी की भी एक क्लिप है।

इसमें एक हिस्सा उस समय का भी है जब पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राहुल गांधी द्रमुक अध्यक्ष के लिए एक दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे। इसमें राज्य में हुए विभिन्न आयोजनों की भी झलकियां हैं जिनमें दोनों नेताओं ने साथ में भाग लिया।

First Published : June 19, 2024 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)