facebookmetapixel
Advertisement
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना: अनाथ बच्चों को मिलेगी 10 लाख की स्कॉलरशिप और मुफ्त स्वास्थ्य बीमासुभाष चंद्रा पर ₹22,006 करोड़ का दावा, लेनदारों को मिलेंगे सिर्फ ₹6.5 करोड़! NCLT ने बताई वजहमल्टीबैगर PSU डिफेंस शेयर में बना खरीदारी का मौका? नवरत्न कंपनी को मिला ₹739 करोड़ का ऑर्डर, ब्रोकरेज बुलिशभारत में ChatGPT पर अब दिखेंगे ऐड, जानें किन यूजर्स पर होगा असर?बड़े ऑफिस के बजाय को-वर्किंग पर कंपनियों का जोर, 6 महीने में लीजिंग 68% बढ़ीमर्जर स्कीम में बदलाव के बाद देवयानी इंटरनेशनल और सैफायर फूड्स के शेयर 3% तक चढ़ेबारिश खत्म होने के बाद स्टील में आ सकती है अगली तेजी? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा शेयरल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुला, GMP ₹50!! लिस्टिंग पर 61% मुनाफे का संकेत, जानें निवेश करना सही है या नहींसोना 836 रुपये उछला, चांदी में 3,361 रुपये की बड़ी तेजी: जानें आज का ताजा भाव53 IPO का हाल: 40 ने दिया फायदा, 13 इश्यू प्राइस से नीचे; इन शेयरों पर एक्सपर्ट का दांव

मेधावी छात्रों के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर

Advertisement

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों के लिए बिना जमानत के शिक्षा ऋण की मंजूरी दी; 7.5 लाख तक के ऋण पर 75% क्रेडिट गारंटी और ब्याज छूट का प्रावधान

Last Updated- November 06, 2024 | 11:57 PM IST
students

केंदीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सरकारी और निजी संस्थानों के मेधावी छात्रों को शिक्षा ऋण के रूप में वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों (क्यूएचआईई) में दाखिला प्राप्त करने वाला कोई भी मेधावी छात्र बैंकों और वित्तीय संस्थानों से किसी जमानत या गारंटर के बिना कर्ज प्राप्त करने के योग्य होगा। इ

स ऋण के अंतर्गत ट्यूशन शुल्क और पाठ्यक्रम से जुड़े अन्य खर्च शामिल होंगे। सरकार ने बताया कि इसके लिए वर्ष 2024-25 से 2030-31 के दौरान 3,600 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रावधान किया गया है।

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से हर साल 22 लाख से अधिक छात्रों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है ताकि भारत का कोई भी युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं रहे।’ इस योजना के तहत 7.5 लाख रुपये तक के ऋण के लिए केंद्र सरकार 75 फीसदी क्रेडिट गारंटी मुहैया करवाएगी ताकि बैंक इस योजना का अधिकतम लाभ मुहैया करवाएं।

ब्याज छूट का भुगतान ई-वाउचर और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा, जिन विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपये तक है और वे किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति या ब्याज छूट योजनाओं के तहत लाभ के पात्र नहीं हैं, उन्हें 10 लाख रुपये तक के ऋण पर अधिस्थगन अवधि के दौरान तीन फीसदी की ब्याज छूट भी प्रदान की जाएगी।’

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement