facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

PM Modi शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 2:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जो गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।’’

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी और इससे मुंबई-गोवा मार्ग के बीच संपर्क में सुधार भी होगा।

इसमें कहा गया कि यह ट्रेन देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। मोदी ने 29 मई को असम की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करेगी और दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। पीएमओ ने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं और प्रौद्योगिकी सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश निर्मित ट्रेन दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement