facebookmetapixel
Advertisement
विप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को पसंद आया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियम

PM Modi बजट के बाद 12 वेबिनार को करेंगे संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 10:14 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

PM Modi post-budget webinars: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 23 फरवरी को 12 पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इन वेबिनार का आयोजन केंद्रीय बजट में घोषित पहलों का प्रभावी कार्यान्वयन करने हेतु विचारों की प्राप्ति के लिए किया जा रहा है।

पीएम मोदी आम बजट 2023-24 में की गई विभिन्न घोषणाओं पर विभिन्न पक्षों को संबोधित करेंगे। पहला वेबिनार ग्रीन ग्रोथ यानी हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर होगा।

फाइनेंस मिनिस्ट्री के आधिकारिक बयान के मुताबिक, पोस्ट बजट वेबिनार को आयोजन 23 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया जाएगा।

देखें पूरा शेड्यूल:

PM Modi post budget webinar schedule
PM Modi post budget webinar schedule

क्या है मकसद?

इस आयोजन के पीछे का मकसद है कि जो बजट में घोषणाएं की गई हैं उन्हें अमल में लाया जाए और सभी स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाया जाए और उनमें तालमेल बिठाया जाए। बता दें कि इन वेबिनार की शुरुआत 2021 में जनभागीदारी की भावना से की गई थी।

इसके अलावा, बजट पेश करने की तारीख पीएम मोदी के नेतृत्व में 1 फरवरी तय की गई, जिससे कि मॉनसून के आने से पहले ही विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को फंड का सही इस्तेमाल करने का समय मिल सके।

बजट के बाद होने वाले ये वेबिनार बजट में सुधार करने का एक हिस्सा है।

इस वेबिनार के जरिए पीएम मोदी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर, शिक्षा जगत, उद्योग और क्षेत्र के जानकारों को एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाने के साथ ही अलग-अलग सेक्टर पर स्ट्रैटेजी के साथ काम करना चाहते है।

वेबिनार के माध्यम से अलग-अलग मंत्रियों और विभागों के साथ ही संबधित स्टेकहोल्डर्स के तिमाही लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग विषयों के मुताबिक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बुनियादी ढांचा, वित्तीय क्षेत्र, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा अनुसंधान, महिला सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement