facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की दमदार वापसी! 6 महीने में लगाया ₹57,203 करोड़, जानें कहां दिख रहा भरोसामॉनसून ने बदली चाल! अब किसानों के लिए आई बड़ी राहत, तेजी से बढ़ सकती है खरीफ की बोआईसरकार के नए नियम से बैटरी कंपनियां परेशान! खुद रिसाइक्लिंग करने पर भी खरीदना पड़ रहा सर्टिफिकेटक्या Airtel बनने वाला है अगला मल्टीबैगर? कई ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंगAxis Bank से PNB तक कई बैंकों की कमाई में उछाल! रिजल्ट्स से पहले आई बड़ी रिपोर्टStock Market Today: GIFT Nifty से सपाट शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; 72 डॉलर से नीचे फिसला ब्रेंट क्रूडStocks To Watch Today: HDFC Bank, Yes Bank, PB Fintech समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, जानिए आज के बड़े ट्रिगर्सITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश 

PM Modi Gujarat Visit : पीएम मोदी आज गुजरात में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे और आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के बोदेली शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Last Updated- September 27, 2023 | 9:46 AM IST
PM Modi in Gujarat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर अहमदाबाद में बुधवार को एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंगलवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे और आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के बोदेली शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

एक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने 2003 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य राज्य को उद्योग और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर अग्रणी बनाना था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘भविष्य का प्रवेश द्वार’ विषय पर ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का 10वां संस्करण अगले साल 10 से 12 जनवरी के बीच गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंची: मोदी

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा कि बोदेली में एक सभा को संबोधित करने से पहले, प्रधानमंत्री राज्य सरकार की ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ पहल के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर जिले के अडालज शहर में पिछले साल अक्टूबर में गुजरात सरकार के ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ पहल की शुरुआत की थी।

मोदी ने नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इस मिशन की शुरुआत की थी। राव ने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित कई नई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना छात्रवृत्ति शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : वैश्विक एजेंडा कुछ देश तय करें यह ठीक नहीं- विदेश मंत्री एस जयशंकर

बाद में संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के संबंध में वडोदरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 9:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement