facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरतचलती ट्रेन में आधी रात की गिरफ्तारी से खुला 16 करोड़ का बैंक घोटाला, इनसाइडर फ्रॉड बना नई चुनौतीक्या भारत नवाचार कर सकता है? सबसे बड़ी कंपनियों से शुरू होती है इनोवेशन की खाई

टिकट डाउनग्रेड होने पर यात्रियों को मिलेगा मुआवजा, 15 फरवरी से लागू होगा नियम

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 7:03 PM IST
Flight Seat Charges

एयरलाइन कंपनियों को घरेलू उड़ानों की टिकट निचली श्रेणी में यानी ‘डाउनग्रेड’ करने पर प्रभावित यात्री को टिकट की कीमत का 75 फीसदी वापस लौटाना होगा। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने यह आदेश दिया है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट की श्रेणी कम किए जाने पर विमान द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टिकट कीमत के 30 फीसदी से 75 फीसदी तक (कर सहित) भरपाई की जाएगी। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि नए नियम 15 फरवरी से प्रभावी होंगे।

DGCA को हवाई यात्रियों से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि एयरलाइंस उनके द्वारा बुक कराए गए टिकट की श्रेणी में बदलाव कर देती हैं। डीजीसीए ने पिछले साल दिसंबर में प्रस्ताव दिया था कि एयरलाइन कंपनियों को ऐसी टिकटों की कर समेत पूरी कीमत लौटानी चाहिए और प्रभावित यात्री को अगली उपलब्ध श्रेणी में नि:शुल्क यात्रा करानी चाहिए। अधिकारी ने कहा कि हालांकि इन प्रस्तावों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के हिसाब से संशोधित कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement