facebookmetapixel
Advertisement
हवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफा

Odd-even scheme : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई

Advertisement

बैठक दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें परिवहन विभाग, राजस्व विभाग और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

Last Updated- November 08, 2023 | 11:31 AM IST
Pollution-Delhi industry: There will be strictness on industrial pollution in Delhi, 58 teams will monitor दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण पर होगी सख्ती, निगरानी करेगी 58 टीमें
Representative Image

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में तीव्र वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू होने वाली सम-विषम वाहन योजना के संबंध में उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एक अत्यावश्यक बैठक बुलाई है।

एक अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था को लागू करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें परिवहन विभाग, राजस्व विभाग और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

वर्ष 2016 में शुरू की गई सम-विषम वाहन योजना में वाहनों को उनकी विषम या सम नंबर प्लेट के आधार पर वैकल्पिक दिनों में चलाने की अनुमति होती है। जब से दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस योजना का उपयोग शुरू किया है उसके बाद से अगले सप्ताह चौथी बार इस योजना को लागू करने का ऐलान किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच मंत्री ने सोमवार को इस योजना की घोषणा की थी। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया और कहा कि यह ‘‘दिखाने के लिए’’ लागू की जा रही है।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को कम करने से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार के वकील से पूछा कि क्या सम-विषम योजना तब सफल हुई थी जब इसे पहले लागू किया गया था।

न्यायालय ने कहा, ‘‘यह सब दिखाने के लिए किया गया है, यही दिक्कत है।’’ अदालत की यह टिप्पणी दिल्ली सरकार द्वारा दिवाली के एक दिन बाद 13 नवंबर से कार के लिए सम-विषम योजना लागू करने के फैसले की घोषणा करने के एक दिन बाद आयी। दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ने की आशंका है।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement