facebookmetapixel
Advertisement
दालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहणलार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयर

अब रेलवे के OTP वाले डिजिटल लॉक में सुरक्षित रहेगा आपका पार्सल

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 11:38 AM IST
Indian Railways

ट्रेन में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे जल्द ही ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकिंग सिस्टम (OTP based Digital Lock System) की शुरुआत करने वाली है। इसके माध्यम से लोगों का कीमती सामान या पार्सल सुरक्षित रहेगा।

ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकिंग सिस्टम के शुरू होने से माल और पार्सल ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोका जा सकेगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जानें कैसे करेगा रेलवे का स्मार्ट लॉक काम

इस सिस्टम को अधिकतर ट्रक मे इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है। ट्रक में जीपीएस के होने से गाड़ी की लाइव लोकेशन का पता चलता है और साथ ही माल की चोरी होने का खतरा भी कम रहता है।

अधिकारियों के मुताबिक, ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल खुली और बंद दोनों ट्रेनों के लिए किया जाएगा।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में रखे सामान को कोई एक्सेस नहीं कर सकेगा। इसको केवल ओटीपी डालने के बाद ही बाहर निकाला जा सकेगा। अधिकारी ने कहा कि अभी तक रेलवे मालगाड़ियों को सील करती है और हर स्टेशन पर ये चेक किया जाता है कि सामान सुरक्षित है या नहीं। इस ओटीपी सिस्टम के आने से इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

रेलवे कर्मचारियों को हर स्टेशन पर एक ओटीपी मिलेगा जिसके जरिए ही सामान की लोडिंग या अनलोडिंग हो सकेगी। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी तो संबंधित कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद ड्राइवर को लॉक में बटन दबाकर स्थान की पुष्टि करनी होगी।

ओटीपी को वेरिफाई करने के लिए और लॉक को अनलॉक करने के लिए चालक के मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को ट्रैक भी किया जाएगा और लोकेशन रिकॉर्ड की जाएगी।

अगर ट्रेन के दरवाजे के साथ कोई भी छेड़छाड़ या टक्कर होती है, तो अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना उसके मोबाइल नंबर पर एक अलर्ट मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement