facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

New Data Rules: सोशल मीडिया और गेमिंग यूजर्स ध्यान दें! आपके डेटा को लेकर आने वाले हैं नए नियम

Advertisement

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के नए ड्राफ्ट नियमों में आपके डेटा की 'सेफ्टी और सफाई' का खास इंतजाम किया गया है।

Last Updated- January 04, 2025 | 5:57 PM IST
If you want to keep your mind healthy then stay away from social media

अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या गेमिंग के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके काम की है। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के नए ड्राफ्ट नियमों में आपके डेटा की ‘सेफ्टी और सफाई’ का खास इंतजाम किया गया है।

क्या है नया नियम?

अब सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को आपका डेटा हमेशा के लिए नहीं रखना पड़ेगा। नए नियमों के मुताबिक, अगर डेटा का इस्तेमाल खत्म हो गया है, तो उसे तीन साल के भीतर हटाना अनिवार्य होगा।

प्लेटफॉर्म्स को डेटा डिलीट करने से 48 घंटे पहले आपको नोटिफिकेशन देना होगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट, ईमेल या फोन नंबर प्लेटफॉर्म पर बना रहे, तो लॉग-इन कर सकते हैं या उनसे संपर्क कर सकते हैं।

किसे करना होगा ये पालन?

ड्राफ्ट ने साफ-साफ बताया है कि:

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म: जिनके पास 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म: जिनके पास 50 लाख या उससे ज्यादा खिलाड़ी हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: जहां 2 करोड़ या उससे ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

आपके वर्चुअल टोकन भी रहेंगे सेफ

प्लेटफॉर्म्स को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि यूजर्स को उनके वर्चुअल टोकन (जिनसे पैसे, सामान या सेवाएं खरीदी जा सकती हैं) तक पहुंच मिलती रहे। ड्राफ्ट नियम 3 जनवरी को जारी हुए हैं और 18 फरवरी तक इन पर सुझाव दिए जा सकते हैं। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि आपके डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी को बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement
First Published - January 4, 2025 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement