facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

NEET Probe: 14 छात्रों का एडमिशन रद्द, 26 मेडिकल स्टूडेंट्स सस्पेंड

Advertisement

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET-UG 2024 परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले 26 MBBS छात्रों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है

Last Updated- May 03, 2025 | 1:36 PM IST
NEET UG Paper Leak
Representative Image

NEET Probe: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET-UG 2024 परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले 26 MBBS छात्रों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है। साथ ही, 14 छात्रों का 2024-25 शैक्षणिक सत्र का दाखिला रद्द कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली एक राष्ट्रीय परीक्षा है।

ALSO READ: Q4 Results: SBI, Kotak Mahindra Bank से लेकर D-Mart तक, आज कई दिग्गज अपने Q4 रिजल्ट की करेंगे घोषणा

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। इसी दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गड़बड़ी करने के मामलों की पहचान की है और 42 उम्मीदवारों को तीन साल—2024, 2025 और 2026—के लिए NEET परीक्षा देने से रोक दिया है।

इसके अलावा 9 और उम्मीदवारों को 2025 और 2026 की परीक्षाओं से भी बाहर किया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, NEET-UG 2024 में शामिल हुए 215 छात्रों की उम्मीदवारी फिलहाल रोक दी गई है और उनकी जांच चल रही है।

छात्रों पर यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जो इस मामले की जांच कर रहा है।

सूत्र ने बताया कि “इन गड़बड़ियों की गंभीरता और मेडिकल शिक्षा की साख पर पड़ने वाले असर को देखते हुए, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने संबंधित मेडिकल कॉलेजों को आदेश दिया है कि वे 26 MBBS छात्रों को तुरंत सस्पेंड करें, जो इस गड़बड़ी में शामिल पाए गए हैं।”

कमीशन ने शैक्षणिक धोखाधड़ी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने पर जोर दिया है और कहा है कि मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह निर्देश NEET-UG 2025 परीक्षा से ठीक पहले आया है, जो 4 मई को होने वाली है।

(-भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 3, 2025 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement