facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का रिकॉर्ड पैकेज, FY26 में मिले 158.66 करोड़ रुपयेStock Market: RBI-Fed बैठक से पहले बाजार में सन्नाटा! निवेशकों को क्या करना चाहिए?चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियम

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक ट्रेनिंग पर हर साल हो 1 अरब डॉलर निवेश : मूर्ति

Advertisement

भारतीय शिक्षा में शिक्षकों की ट्रेनिंग में 20 अरब डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता

Last Updated- November 15, 2023 | 10:52 PM IST
Narayana Murthy cautions the public not to fall prey to deep fake videos

भारत को विभिन्न प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए सालाना एक अरब डॉलर और 20 साल तक 20 अरब डॉलर का निवेश करके अनुसंधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए। यह कहना है इन्फोसिस के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस एनआर नारायण मूर्ति का।

मूर्ति ने बुधवार को बेंगलूरु में इन्फोसिस प्राइज 2023 कार्यक्रम में में कहा ‘भारत को हर उस क्षेत्र में चरण-4 (नवाचार के) की ओर बढ़ने की आकांक्षा रखनी चाहिए, जो देश के सुदूरवर्ती हिस्से में हमारे सबसे गरीब नागरिकों के जीवन को प्रभावित करता है।

अच्छे विचार उत्पन्न करने के लिए उच्च शिक्षा के हमारे संस्थानों में अनुसंधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और उन विचारों के तीव्र और उच्च गुणवत्ता वाले कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना इस आकांक्षा का समाधान है।’

उन्होंने कहा कि चरण-3 और चरण-4 में सफलता के लिए हमारी महत्वाकांक्षा के लिए स्वतंत्र, आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक सोच अपनाने के लिए, सुकरात की प्रश्नोत्तरी और अपने आसपास की असली दुनिया को समझने के लिए संबंधित सिद्धांत पर ध्यान केंद्रित करना, प्रकृति के रहस्यों को सुलझाने और अपनी असली दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए हमारे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है।

मूर्ति ने कहा कि हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने इस सफर को शुरू कर दिया है, लेकिन 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में 2,500 ‘ट्रेन द टीचर’ कॉलेज बनाने के लिए विकसित दुनिया और भारत से एसटीईएम क्षेत्रों (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में 10,000 अत्यधिक निपुण सेवानिवृत्त शिक्षकों को आमंत्रित करके परिणाम को तेज किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग कार्यक्रम साल भर का होना चाहिए। विशेषज्ञों ने उन्हें सूचित किया है कि चार प्रशिक्षकों का प्रत्येक समूह एक वर्ष में प्राथमिक विद्यालय के 100 शिक्षकों और इतने ही माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर सकता है।

मूर्ति ने कहा कि हम इस पद्धति से हर साल प्राथमिक विद्यालय के 2,50,000 शिक्षकों और माध्यमिक विद्यालय के 2,50,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement