facebookmetapixel
Advertisement
Iran-Israel conflict: इजरायल-ईरान टकराव से तेल बाजार में भूचाल, भारत की जेब पर कितना पड़ेगा असर?US-Israel Attack Iran: दुबई में जहां ठहरी थीं PV Sindhu, वहीं पास हुआ धमाका, कोच को भागकर बचानी पड़ी जानUS-Israel Attack Iran: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, अब होगा अब तक का सबसे खतरनाक ऑपरेशन!ईरान के सरकारी टीवी ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि , 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणाDividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई- एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिल

Monsoon tracker: मुंबई में हल्की बारिश, IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर में यातायात सामान्य रहा और कहीं भी जलजमाव की कोई खबर नहीं है।

Last Updated- July 05, 2023 | 1:03 PM IST
Maharashtra: Be careful! Rain and hailstorm expected on 27-28 December, IMD issues yellow alert सावधान! 27-28 दिसंबर को बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मुंबई के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महानगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में क्रमशः 53.93 मिलीमीटर, 27.97 मिलीमीटर और 45.59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार रात से बारिश की तीव्रता कम हुई है और बुधवार सुबह शहर तथा उपनगरों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

IMD मुंबई की ओर से मंगलवार शाम जारी की गई अपडेटेड ‘जिला पूर्वानुमान एवं चेतावनी’ में बुधवार को यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी गई और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि IMD मुंबई ने अपने नियमित बुलेटिन में अगले 24 घंटे में ‘शहर तथा उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना’ जतायी है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर में यातायात सामान्य रहा और कहीं भी जलजमाव की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि कुछ यात्रियों ने उपनगरीय सेवाओं में 10 से 15 मिनट का विलंब होने का दावा किया। ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि उसकी बस सेवाएं सामान्य हैं और कहीं भी बसों का मार्ग बदला नहीं गया है।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement