facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक मुद्दे को गांव-गांव ले जाएगी कांग्रेस, 800 शहरों में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमEditorial: डिजिटल भुगतान बढ़ा, फिर भी क्यों कायम है नकदी का आकर्षण?जम्मू-कश्मीर यात्रा परामर्श की समीक्षा करेगा अमेरिका, राजदूत सर्जियो गोर ने दिए संकेतआर्थिक समृद्धि के लिए सही नीतियों से ज्यादा जरूरी है सक्षम नेतृत्वमहंगी कोचिंग का विकल्प बनेगा सरकारी प्लेटफॉर्म, छात्रों को मिलेगी मुफ्त तैयारी की सुविधाभारत के छोटे कारोबार को फलने-फूलने के लिए थोड़ी कानूनी जगह देंप्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए NTA में होगा तकनीकी सुधार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा पूरा ब्योरामॉडर्ना की mRNA कैंसर वैक्सीन का कमाल, ट्रायल में मेलेनोमा का खतरा घटा; शेयर 135% उछलाकच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 326 अंक टूटाEPS-95 Pension: हर साल ये दस्तावेज जमा नहीं किया तो रुक सकती है पेंशन!

भारत ने गरीबी और भुखमरी से निपटने के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान दिया

Advertisement

आईबीएसए कोष में भारत की ओर से कुल मिलाकर 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का योगदान दिया जा चुका है।

Last Updated- February 20, 2024 | 12:42 PM IST
Union Interim Budget 2024

गरीबी और भूखमरी से निपटने के उद्देश्य से स्थापित किये गये एक कोष में भारत ने दस लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है। इस कोष को भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका द्वारा स्थापित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने गरीबी और भूखमरी उन्मूलन कोष (आईबीएसए कोष) के लिए योगदान के रूप में सोमवार को ‘संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय’ (UNOSSC) के निदेशक दिमा अल-खतीब को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का चेक सौंपा।

इस अवसर पर कंबोज ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हुये जी20 शिखर सम्मेलन में ‘‘जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए विकास’’ पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसीलिए भारत आईबीएसए कोष का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि इसके जरिए ‘ग्लोबल साउथ’ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है और सहयोग की भावना मजबूत हुई है।’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) में शामिल प्रत्येक देश विकासशील देशों में परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए साझेदारी और समर्थन की भावना के साथ कोष में सालाना 10 लाख डॉलर का योगदान देते हैं।

इस कोष की स्थापना 2004 में की गई थी और इसका संचालन 2006 से शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक आईबीएसए कोष में भारत की ओर से कुल मिलाकर 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का योगदान दिया जा चुका है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement