facebookmetapixel
Advertisement
BSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमी

महंगी कोचिंग का विकल्प बनेगा सरकारी प्लेटफॉर्म, छात्रों को मिलेगी मुफ्त तैयारी की सुविधा

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की

Last Updated- August 19, 2026 | 10:14 PM IST
Blue curriculum
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ऑनलाइन मंच विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी पढा़ई की सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से अपने भाषण के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है, जो महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘छात्रों के लिए एक केंद्रीय प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जो देश भर के इच्छुक छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षण सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन देकर परीक्षाओं की सुव्यवस्थित तैयारी कराएगा।’

सरकार पहले से ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा आईआईटी कानपुर के सहयोग से विकसित एक मुफ्त शिक्षण मंच ‘साथी’ का संचालन करती है। यह मंच इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), मेडिकल के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) और सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) सहित कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामग्री और मार्गदर्शन प्रदान करता है। प्रस्तावित राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म भी ‘साथी’ जैसा ही हो सकता है।

केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब देश में प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इन विवादों ने सरकार का ध्यान देश के कोचिंग पारिस्थितिकी तंत्र की ओर खींचा है। एक ओर, नीट के प्रश्नपत्र लीक होने में कई कोचिंग केंद्रों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर, लगातार महंगी होती निजी कोचिंग के कारण छात्रों, अभिभावकों और सरकार की चिंताएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कोचिंग केंद्रों के बढ़ते प्रभुत्व को उजागर किया है। इसमें कोचिंग केंद्रों द्वारा कदाचार की आशंका बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - August 19, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement