facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

पंजाब: गुरदासपुर में प्रशासन से बातचीत के बाद किसानों ने ‘रेल रोको’ प्रदर्शन वापस लिया

Advertisement

‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं थी

Last Updated- April 04, 2023 | 8:57 AM IST
protest

पंजाब में किसान समूह ‘किसान मजदूर संघर्ष समिति’ (केएमएससी) ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद ”रेल रोको” प्रदर्शन सोमवार को वापस ले लिया।

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने केएमएससी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की, जिसके बाद किसानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को खत्म कर दिया।

गौरतलब है कि किसानों ने सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि और खराब मौसम के कारण फसल के नुकसान के लिए उचित मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं थी।

इससे पहले दिन में किसानों ने रेलवे पटरी पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement