facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Earthquake Today: म्यांमार-भारत बॉर्डर पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता दर्ज

Advertisement

Earthquake Today: जर्मनी के रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Last Updated- March 05, 2025 | 1:25 PM IST
Earthquake Today
Representative image

Earthquake Today: म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में बुधवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मनी के रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि, इससे किसी नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

मणिपुर में बुधवार को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे पूर्वोत्तर में कंपन हुआ। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पहला भूकंप सुबह 11:06 बजे आया, जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। इसका केंद्र इम्फाल ईस्ट जिले के याइरिपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में, 110 किलोमीटर की गहराई पर था। रीजनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर, शिलॉन्ग के मुताबिक, इसके झटके असम, मेघालय और आसपास के अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए।

इसके बाद दोपहर 12:20 बजे एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 थी। इसका केंद्र कामजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement