भारत

Delhi Weather Today: आज दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का ताजा हाल

Delhi Weather Today: IMD ने जानकारी दी कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 11, 2024 | 11:26 AM IST

Delhi Weather Today, April 11: दिल्लीवालों को आज (11 अप्रैल) गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज राजधानी में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप रही और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक रिलेटिव ह्यूमिडिटी का लेवल 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

बुधवार को कैसा था मौसम का हाल?

दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार (10 अप्रैल) को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि 2024 का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को दिल्ली-NCR में हल्कि बारिश की संभावना है। साथ ही इन दो दिन हवाएं भी तेज चलेंगी और बारिश के कारण तापमान 35 डिग्री तक हो सकता है।  हालांकि, 15 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।

First Published : April 11, 2024 | 11:26 AM IST