भारत

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किया 76,000 करोड़ रुपये का बजट

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 04, 2024 | 12:59 PM IST

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपने पहले बजट भाषण में आतिशी ने कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप (आम आदमी पार्टी) सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है।

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपना दसवां बजट पेश कर रही है। मैं सिर्फ दसवां बजट नहीं, बल्कि बदलती दिल्ली की तस्वीर पेश कर रही हूं। केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए। हम सभी राम राज्य से प्रेरित हैं। हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं।’

First Published : March 4, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)