facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़काव

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 11:33 PM IST
PACS can be roped in as drone entrepreneurs for spraying fertilizers, pesticides: Shah

सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) का इस्तेमाल खाद व कीटनाशकों के छिड़काव और संपत्ति के सर्वेक्षण के लिए ड्रोन उद्यमियों के रूप में किया जा सकता है। यह सहकारिता मंत्री अमित शाह और रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के बीच हुई बैठक में लिए गए पांच प्रमुख फैसलों में से एक है। यह जानकारी सहकारिता मंत्रालय ने वक्तव्य में दी।

बैठक में यह निर्णय हुआ है कि अभी जो पीएसीएस खुदरा उर्वरक मुहैया कराने के तौर पर कार्य नहीं करवा रही हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। ऐसी पीएसीएस को चरणबद्ध तरीके से खुदरा के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अभी जो पीएसीएस प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना केंद्र (पीएमकेएसके) के रूप में कार्य नहीं कर रही हैं, उन्हें इसके दायरे में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा पीएसीएस को जैविक उर्वरकों विशेष तौर पर फरमेंटिड जै​विक खाद (एफओएम), तरल फरमेंटिड जैविक खाद (एलएफओएम), फॉस्फेट युक्त जैविक खाद (पीआरओएम) के विपणन से जोड़ा जाएगा।

बाजार विकास सहायता योजना के तहत उर्वरक कंपनियां छोटे जैविक आर्गेनिक उत्पादों के विपणन और अंतिम छोर तक इनकी पहुंच बनाने के लिए एग्रीगेटर के रूप में कार्य करेंगी। इस आपूर्ति और जैविक आर्गेनिक खाद की मार्केटिंग श्रृंखला में पीएसीएस थोक/खुदरा रूप में काम करेंगी।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement