facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकसपहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ाIAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरा

भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

भाजपा नेता स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ अपनी पार्टी के आरोपों को दोहराया कि उन्होंने अपने अमेरिका दौरे पर संदिग्ध साख वाले लोगों के साथ मुलाकात की थी।

Last Updated- June 29, 2023 | 12:36 AM IST
Case filed against BJP IT cell chief Amit Malviya
Twitter

कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एक FIR दर्ज की है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर वैमनस्य को बढ़ावा दिया और लोगों को उकसाने का काम किया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मालवीय द्वारा किए गए एक ट्वीट के सिलसिले में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सदस्य रमेश बाबू ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। ट्वीट के साथ साझा किए गए एक एनीमेटेड वीडियो में कथित रूप से राहुल गांधी और कांग्रेस को खराब तरीके से दर्शाया गया है।

FIR के अनुसार, मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए साथ में लिखा, ‘राहुल गांधी खतरनाक हैं और वे प्रपंच कर रहे हैं तथा सैम पी जैसे लोग अधिक खतरनाक हैं जो ‘रागा’ का राग अलाप रहे हैं। वे भारत के कट्टर विरोधी हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा ने अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए दावा किया कि गांधी परिवार ने फिर से इस बात का सबूत दिया है कि अगर उसे सत्ता मिले तो वह सच को दबाने के लिए किस हद तक जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ अपनी पार्टी के आरोपों को दोहराया कि उन्होंने अपने अमेरिका दौरे पर संदिग्ध साख वाले लोगों के साथ मुलाकात की थी। इरानी के मुताबिक राहुल गांधी ने जिन लोगों से मुलाकात की थी उनमें अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के करीबी लोग भी शामिल थे, जो भारत सरकार को ‘अस्थिर’ करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 12:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement