facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

भारतीय छात्रों को ईरान से निकालने का अभियान शुरू

Advertisement

पश्चिम एशियाई देश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:58 PM IST
India Iran Conflict

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिम एशियाई देश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।

बुधवार शाम को जारी बयान में सरकार ने कहा कि वह ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न कदम उठा रही है। इसने कहा कि पहले कदम के रूप में भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला है, जिससे उन्हें 17 जून को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में प्रवेश करने में सहायता मिली।

इसने कहा कि ये छात्र ईरान और आर्मेनिया में भारत के मिशनों की देखरेख में सड़क मार्ग से अर्मेनियाई राजधानी येरेवन गए हैं। ये छात्र बुधवार को दोपहर 2.55 बजे एक विशेष उड़ान से येरेवन से रवाना हुए।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 11:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement