facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैक

Assembly Election 2023: नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शुरू

Advertisement

मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं

Last Updated- February 27, 2023 | 8:36 AM IST
Voting

नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं। वहीं 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं।

मतदान शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती दो मार्च को होगी। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।

एनडीपीपी ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। उसे जनता दल (यूनाइटेड) और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन इस चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,291 केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement