facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रगति संतोषजनक है: JICA

Advertisement

सरकार ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में ‘मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी’ बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए 2021 में पीएम गति शक्ति योजना शुरू की।

Last Updated- January 21, 2024 | 5:00 PM IST
ahmedabad mumbai bullet train
Representative Image

जेआईसीए (जीका) इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि साइतो मित्सुनोरी ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि पीएम गति शक्ति योजना से देश में सार्वजनिक कार्यों में तेजी आई है।

मित्सुनोरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में भारत के सीमा सड़क सपंर्क को बढ़ाने और भूटान, नेपाल तथा बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिजली पारेषण परियोजना में हिस्सा लेने में जापान की रुचि भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार परियोजना की अवधारणा पर काम शुरू होने का मतलब है कि सरकार के भीतर आधिकारिक काम जारी है। इसको लेकर स्पष्टता है और हर कोई प्रगति का आकलन तथा निगरानी कर रहा है… इससे इस देश में सार्वजनिक कार्यों में तेजी लाने में बहुत मदद मिली।’’

जेआईसीए इंडिया के प्रमुख ने कहा कि स्थिति में अब थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि पहले स्थानीय प्राधिकरण से मंजूरी मिलने में वर्षों लग जाते थे जिससे परियोजना में देरी होती थी और लागत बढ़ जाती थी। जापान की वित्तपोषण एजेंसी जेआईसीए भारत की कई अरब डॉलर की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे चेन्नई, अहमदाबाद तथा दिल्ली में मेट्रो परियोजनाओं और ग्रामीण विकास तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई अन्य परियोजनाओं की वित्तपोषण भागीदार रही है।

 

सरकार ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में ‘मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी’ बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए 2021 में पीएम गति शक्ति योजना शुरू की। अहमदाबाद-मुंबई द्रुत गति की गलियारा परियोजना की प्रगति के बारे में जेआईसीए के मुख्य प्रतिनिधि ने कहा कि एजेंसी सभी खंडों में काम शुरू होने से उत्साहित है। परियोजना को लेकर सभी अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं।

उन्होंने नेपाल और भूटान को बांग्लादेश से जोड़ने वाली बिजली पारेषण परियोजनाओं के वित्तपोषण में भी गहरी रुचि व्यक्त की है। मित्सुनोरी ने कहा, ‘‘ हम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में क्षेत्र के देशों के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं। हम यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि बिजली संपर्क नेटवर्क के लिए क्या कर सकते हैं। नेपाल और भूटान के साथ काफी गहन चर्चा चल रही है। वे नेपाल की बिजली को बांग्लादेश और भूटान से बांग्लादेश तक लाने पर सहमत हुए हैं। भारत को इन परियोजनाओं में एक अपरिहार्य भागीदार होना चाहिए। ’’

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement