भारत

5,000 किसान उत्पादक संगठन ONDC पर शामिल हुए

FPO किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी, ऋण और अधिक बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 02, 2024 | 8:57 AM IST

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री के लिए 8,000 पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) में लगभग 5,000 को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पोर्टल पर शामिल किया गया है।

वर्ष 2020 में 6,865 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान के साथ शुरू की गई एक केंद्रीय योजना के तहत लगभग 8,000 एफपीओ पंजीकृत किए गए हैं। एफपीओ किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी, ऋण और अधिक बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘8,000 पंजीकृत एफपीओ में लगभग 5,000 को ओएनडीसी पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।’’

इसमें कहा गया कि देश के किसी भी हिस्से में खरीदारों तक पहुंचने में किसानों को सक्षम बनाने के लिए ओएनडीसी पर एफपीओ को शामिल किया गया है। केंद्रीय योजना के तहत एफपीओ को तीन साल की अवधि के लिए प्रति एफपीओ 18 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

First Published : March 2, 2024 | 8:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)