facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेज

कोयला आधारित बिजली क्षमता में 30,000 मेगावाट की वृद्धि संभव: आर के सिंह

Advertisement

इसी महीने देश में बिजली की मांग 2,41,000 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।  

Last Updated- September 15, 2023 | 7:32 PM IST
RK Singh

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में 25,000 से 30,000 मेगावाट का और इजाफा हो सकता है। यह 50,000 मेगावाट की निर्माणधीन क्षमता के अलावा है।

उद्योग मंडल सीआईआई के सम्मेलन में सिंह ने कहा कि भारत में इस समय लगभग 25,000 मेगावाट की कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता निर्माण प्रक्रिया में है। जबकि 25,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता की योजना बनायी गयी है।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और बिजली की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसे पूरा करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देश में 25,000 से 30,000 मेगावाट की क्षमता और बढ़ाई जा सकती है।

इसी महीने देश में बिजली की मांग 2,41,000 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement