facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Women Borrowers: अब ज्यादा लोन ले रही महिलाएं, पर्सनल लोन में भी उछाल

Advertisement

पूर्ण रूप से महिलाओं का कुल पोर्टफोलियो वर्ष 2022 के अंत के 26 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2023 में 30.95 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- March 05, 2024 | 8:01 PM IST
Loan

महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण में वर्ष 2023 के दौरान 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक ऋण सूचना कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीते साल महिलाओं को कर्ज में वृद्धि कुल 17 प्रतिशत की ऋण वृद्धि से अधिक रही है।

क्रिफ हाई मार्क द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यक्तिगत ऋण और दोपहिया वाहन ऋण पोर्टफोलियो में 26 प्रतिशत की सबसे तेज वृद्धि देखी गई है।

पूर्ण रूप से महिलाओं का कुल पोर्टफोलियो वर्ष 2022 के अंत के 26 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2023 में 30.95 लाख करोड़ रुपये था। सक्रिय ऋण के नजरिये से महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज की संख्या में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। व्यवसाय ऋण और शिक्षा ऋण को छोड़कर सभी क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई।

इनमें क्रमशः 19 प्रतिशत और एक प्रतिशत की गिरावट रही। आंकड़ों से पता चलता है कि व्यक्तिगत ऋण खंड में महिला उधारकर्ताओं द्वारा सक्रिय ऋण में वृद्धि सबसे तेज 52 प्रतिशत थी, इसके बाद संपत्ति के बदले ऋण में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 8:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement