facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?

वेंचर कैपिटल फर्मों ने किया 15.8 करोड़ डॉलर का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:02 AM IST

वेंचर कैपिटल(वीसी) फर्मों ने जून 2008 को खत्म हुई तिमाही में भारत में 26 सौदों के जरिए कुल 15.8 करोड़ डॉलर का निवेश किया।


वीसी फर्म जारी वर्ष 2008 के पहले छह महीनों में अब तक 51 सौदों में कुल 34 करोड़ डॉलर का निवेश कर चुके हैं। वर्ष 2007 की पहली छमाही में इन फर्मों ने 55 सौदों में 36.3 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। यह अध्ययन चेन्नई की वेंचर इंटेलिजेंस ने यूएस इंडिया वेंचर केपिटल ऐसोसिएशन के साथ मिलकर किया है।

वेंचर इंटेलिजेंस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण नटराजन ने बताया कि निवेश पाने में आईटी कंपनियां सबसे आगे हैं, लेकिन गैर आईटी निवेश 40 फीसदी बढ़ा है। वेंचर केपिटल ने वैकल्पिक ऊर्जा, मीडिया, रिटेल और अन्य ग्राहकों की मांग पर आधारित क्षेत्रों में रूचि बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि वीसी निवेश गतिविधियों और निवेश की राशि पर वैश्विक वित्त बाजार कीगतिविधियों का कोई असर नहीं पड़ा।

वीसी निवेश(क्षेत्रवार):

कंपनी का नाम                वीसी निवेश (प्रतिशत में)
आईटी व आईटीईएस                        60
हेल्थकेयर और लाइफ साइंस           10
ऊर्जा                                                       10
बीएफएसआई                                       03
मीडिया और मनोरंजन                      02

Advertisement
First Published - July 14, 2008 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement