facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनीHUL ने तय किया 22-24% मार्जिन का लक्ष्य, निवेश बढ़ाने का भी बड़ा प्लान83 की उम्र में भी नहीं थमे अशोक सूटा, Happiest Minds बेचकर अब इस कारोबार पर बड़ा दांवदो कंपनियां खरीदने के बाद नहीं रुकेगी RPG Life, अब बड़े API कारोबार पर नजरमणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़

भारत को विकसित बनाने में बैंकों की खास भूमिका

Advertisement

बैंक आधारभूत ढांचे को मजबूत आधार और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को जरूरत के अनुकूल कोष मुहैया कराकर अधिक मजबूत योगदान दे सकते हैं।

Last Updated- September 19, 2024 | 9:47 PM IST
बेहतर नीतियों की वजह से आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था : सीतारमणDue to better policies, India is the fastest growing economy in the world today: Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने में बैंकिंग क्षेत्र महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीतारमण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विकसित भारत विजन के तीन आधार – आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति और चिरस्थायी वातावरण व अच्छा शासन है।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प तय किया है और इसे पूरा करने में बैंक अहम भूमिका स्थापित करेंगे। हम इस स्वप्न को पूरा करने के लिए अधिक गति दे रहे हैं।’

बैंक आधारभूत ढांचे को मजबूत आधार और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को जरूरत के अनुकूल कोष मुहैया कराकर अधिक मजबूत योगदान दे सकते हैं। वे बैंकिंग सुविधा से वंचित जनसंख्या को औपचारिक बैंकिंग के दायरे में ला सकते हैं और सभी नागरिकों को बीमा उपलब्ध करा सकते हैं।

बीमा गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध संस्थान इस कार्य को अंजाम देंगे लेकिन सरकारी योजनाओं अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना भी गरीबों में सबसे गरीब को बीमा की सुविधा मुहैया कराती है। वित्त मंत्री ने कहा कि गरीब लोगों को बीमा मुहैया कराने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक महत्त्वूपर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारत के बैंकिंग परिदृश्य को तकनीक बदलेगी है। यह सभी ग्राहकों को सुरक्षित और सहज डिजिटल अनुभव मुहैया कराती है। इस क्षेत्र में बैंकों को बहुत कार्य किए जाने की जरूरत है।

 

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement