facebookmetapixel
Advertisement
35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

PNB बना रहा विदेश में विस्तार करने की योजना, दुबई में खोलेगा रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस

Advertisement

बैंक का इरादा चालू वित्त वर्ष के दौरान ऋण लागत को एक प्रतिशत से नीचे रखने का है।

Last Updated- June 09, 2024 | 3:19 PM IST
PNB stock

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्लोबल स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति के तहत दुबई में अपना रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस खोलने की योजना बनाई है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक को दुबई में रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस खोलने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गई है और विनियामक मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि अगर सभी नियामकीय मंजूरियां समय पर मिल जाती हैं तो उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस खुल जाएगा। पिछले वित्त वर्ष के अंत तक PNB की दो अनुषंगी कंपनियों (ब्रिटेन में लंदन और भूटान), एक संयुक्त उद्यम (नेपाल), दो रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसों (म्यांमार और बांग्लादेश) के माध्यम से छह देशों में उपस्थिति थी।

लाभप्रदता में सुधार की रणनीति पर उन्होंने कहा कि खुदरा, कृषि, एमएसएमई (आरएएम) पोर्टफोलियो का विस्तार करने, अच्छे कॉरपोरेट ऋण देने, स्लिपेज को नियंत्रित करने और वसूली में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विदेशी मुद्रा आय में सुधार लाने तथा गैर-ब्याज आय बढ़ाने के लिए तीसरे पक्ष के उत्पादों की बिक्री से उच्च शुल्क आय प्राप्त करने पर भी जोर दिया जाएगा।

Also read: टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का MCap 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा; सबसे ज्यादा फायदे में रही ये तीन कंपनियां

ब्याज आय में सुधार के संबंध में उन्होंने कहा कि कम लागत वाली जमा ‘कासा’ (चालू खाता बचत खाता) को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 के अंत तक कुल जमा के प्रतिशत के रूप में CASA 41.4 प्रतिशत था, तथा चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे 42 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य है। बैंक का इरादा चालू वित्त वर्ष के दौरान ऋण लागत को एक प्रतिशत से नीचे रखने का है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement