facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

100 दिन के डीएमए के पास निफ्टी को मिला दो बार सहारा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:16 AM IST

बेंचमार्क निफ्टी अपने 100 दिन के मूविंग ऐवरेज के पास सहारा पाने में कामयाब रहा है। पिछले महीने इंडेक्स 12 अप्रैल और 20 अप्रैल को अपने अहम तकनीकी संकेतक से नीचे फिसल गया था, लेकिन दोनों मौकों पर वह सुधरने में कामयाब रहा। 100 दिन के मूविंग ऐवरेज से नीचे गिरने को मंदी का संकेतक माना जाता है।
शुक्रवार को यह इंडेक्स 264 अंक यानी 1.8 फीसदी टूटने के बाद 14,631 अंक पर बंद हुआ। तेज गिरावट के बावजूद 50 शेयरों वाला इंडेक्स अभी 100 दिन के मूविंग ऐवरेज 14,459 अंक से ऊपर कारोबार कर रहा है।
विश्लेषकों ने कहा कि जितने लंबे समय तक इंडेक्स इस अहम स्तर को बनाए रखता है, बाजार में तेजी का रुख बना रह सकता है। कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी टेक्निकल रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा, बाजार ने अल्पावधि वाले बढ़त के दौर में प्रवेश किया है। निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर हैमर फॉर्मेशन देखा है। हमें यह देखना होगा कि क्या यह तेजी जारी रखने के तौर पर काम करता है या फिर मंदी को वापस ले आता है। हमें लगता है कि यह तेजी जारी रखने के तौर काम करेगा। इसका समर्थन स्तर 14,600, 14,500 और 14,300 होगा। ऊपर की ओर 14,850 और 15,000 अहम अवरोधक हो सकता है। 15,050 तक पहुंचने के बाद निफ्टी 15,500 के स्तर तक जाएगा। विशेषज्ञों ने कहा, निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंंकि राज्य के चुनाव नतीजों व रिलायंस इंडस्ट्रीज की निराशाजनक आय पर बाजार प्रतिक्रिया जताएगा।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रोहित सिंगरे ने कहा, नीचे की ओर इंडेक्स को 14,580-14,500 पर अच्छा समर्थन हासिल है। अगर इंडेक्स इन स्तरों पर टिके रहने में कामयाब रहता है तो कुछ तेजी संभव है। अन्यथा यह 14,200 तक फिसल सकता है। इसका प्रतिरोध स्तर 14,730-14,810 है। हम इन स्तरों पर एक बार फिर मुनाफावसूली देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement