facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

प्रतिबंध की अवधि नजदीक, एनएफओ की तैयारी में म्युचुअल फंड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:08 PM IST

परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) नई फंड पेशकशों (एनएफओ) को पेश करने की तैयारी कर रही हैं, क्योंकि तीन महीने की प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने वाली है। शुक्रवार को कम से कम पांच एएमसी ने नई योजनाएं पेश करने की अनुमति मांगने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष अपने दस्तावेज सौंपे।
चूंकि अप्रैल में नए मानकों के क्रियान्वयन में विलंब की वजह से कोई नया एनएफओ नहीं आया।
एक मझोले आकार के फंड हाउस के मुख्य कार्याधिकारी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस उद्योग में अब नए नियम लागू हैं। म्युचुअल फंड उद्योग में आने वाले दिनों में फिर से कई एनएफओ आ सकते हैं।’अक्टूबर 2021 में जारी अपने सर्कुलर में सेबी ने कहा था कि स्टॉक ब्रोकरों या क्लियरिंग सदस्यों द्वारा फंडों या यूनिट की किसी भी तरह से पूलिंग सभी म्युचुअल फंड लेनदेन के लिए बंद होनी चाहिए। नियामक ने उद्योग से इस बदलाव पर 1 अप्रैल 2022 से अमल करने को कहा था।
हालांकि चर्चाओं और समझौते के बाद सेबी ने एमएफ उद्योग के लिए यह समय-सीमा बढ़ाकर 1 जुलाई कर दी थी जिससे कि उद्योग को निवेशकों के हित और म्युचुअल फंड खरीदारी एवं बिकवाली को आसान बनाने में मदद मिल सके।

Advertisement
First Published - June 20, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement