facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

मुथूट माइक्रोफाइनैंस की नई रणनीति, सस्ता फंड और डायवर्सिफाइड लोन पोर्टफोलियो पर जोर

Advertisement

माइक्रोफाइनैंस ऋणदाता को उम्मीद है कि रेटिंग बढ़ने के बाद फंड की लागत वर्तमान 10.13 प्रतिशत से घटकर 9.75-9.8 प्रतिशत रह जाएगी

Last Updated- August 17, 2026 | 10:12 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुथूट माइक्रोफाइनैंस को उम्मीद है कि रेटिंग बढ़कर एए माइनस होने के उसके फंड की लागत 10 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी, जिससे गैर संयुक्त देनदारी समूह (जेएलजी) उधारी की ओर उसका झुकाव बढ़ेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारकी (सीईओ) सदाफ सईद ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मुथूट ने अगले 2 साल में पोर्टफोलियो में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

माइक्रोफाइनैंस ऋणदाता को उम्मीद है कि रेटिंग बढ़ने के बाद फंड की लागत वर्तमान 10.13 प्रतिशत से घटकर 9.75-9.8 प्रतिशत रह जाएगी। सईद ने कहा, ‘हम इस रेटिंग अपग्रेड के कारण अपने फंड की लागत में कम से कम 25 से 30 प्रतिशत की कमी का अनुमान लगा रहे हैं।’

ऋणदाता ने पहले ही जेएलजी और गैर-जेएलजी ऋणों ता अनुपात 75:25 करने का अपना पिछला लक्ष्य हासिल कर लिया है और निकट अवधि के लिए 70:30 करने का लक्ष्य रखा है।  कंपनी अगले 2 साल में गैर-जेएलजी ऋण की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘ इस समय हमारे ऋण में गैर जेएलजी 24 प्रतिशत और जेएलजी 76 प्रतिशत है। इस साल के लिए हमारा लक्ष्य 75-25 का अनुपात रखना था, जो हमने पहले ही हासिल कर लिया है। इसलिए हम इस लक्ष्य को संशोधित कर 70:30 कर रहे हैं। अगले 2 साल में हमारी योजना इसे लगभग 60:40 करने की है, जिसमें 60 प्रतिशत जेएलजी और 40 प्रतिशत गैर-जेएलजी ऋण होगा।’

गैर जेएलजी ऋण बढ़ाने के लिए मुथूट माइक्रोफाइनैंस संपत्ति पर ऋण (एलएपी) और गोल्ड लोन कारोबार को बढ़ा रही है। इसका संपत्ति पर ऋण का पोर्टफोलियो लगभग 72 करोड़ रुपये जबकि ऋण पोर्टफोलियो का मूल्य लगभग 350 करोड़ रुपये है।

ऋणदाता हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये गोल्ड लोन दे रहा है और साल भर में 1,200 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन देने की योजना बनाई है। इससे पोर्टफोलियो 500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

Advertisement
First Published - August 17, 2026 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement