facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

फार्मा के लिए शानदार रहेगा वित्त वर्ष 2022

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:28 AM IST

दवा उद्योग आकर्षक वित्त वर्ष की राह पर बढ़ सकता है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत मांग को बढ़ावा देगी और इससे घरेलू राजस्व में बड़ा इजाफा होगा। इससे राजस्व स्रोत में तेजी आ सकती है, क्योंकि जब तक महामारी खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोविड टीका कार्यक्रम चलता रहेगा।
इसके अलावा, 2021-21 भी इस उद्योग के लिए अच्छा रहा था और जेनेरिक दवाओं के लिए मजबूत मांग की वजह से निर्यात 18.7 प्रतिशत बढ़कर 24.44 अरब डॉलर पर रहा था। वैश्विक दवा बाजार पर दबाव और पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2020) पर लॉकडाउन का प्रभाव पडऩे के बावजूद यह पिछले कई वर्षों में शानदार वृद्घि दर थी। पूर्ववर्ती वित्त वर्ष 2019-20 में निर्यात 7.57 प्रतिशत बढ़कर 20.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
निर्यात के संदर्भ में उत्तरी अमेरिका 34 प्रतिशत से ज्यादा की भागीदारी के साथ सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। अफ्रीका के लिए निर्यात 13.4 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण अफ्रीका बड़े बाजार के तौर पर उभरा और वहां के लिए निर्यात 28 प्रतिशत तक बढ़ा। अफ्रीका के बाद तीसरे सबसे बड़े बाजार यूरोपीय संघ के लिए निर्यात में वृद्घि करीब 11 प्रतिशत रही। लैटिन अमेरिका (14.5 प्रतिशत की वृद्घि), सीआईएस देशों (23.5 प्रतिशत) और पश्यिम एशिया (17.5 प्रतिशत) जैसे गैर-पारंपरिक बाजारों में भी मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और यूक्रेन आदि जैसे बाजारों के लिए वृद्घि दर
उत्साहजनक थी।
उद्योग को 2020-21 में चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ा था। तब उसे चीन में लॉकडाउन की वजह से ऐक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट्स (एपीआई) की किल्लत से जूझना पड़ा, क्योंकि वुहान एपीआई के लिए वैश्विक केंद्र है। इसके अलावा भारतीय लॉकडाउन की वजह से भी परिचालन संबंधी समस्याएं सामने आई थीं। इसके परिणामस्वरूप, आपूर्ति शृंखलाओं और प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव लाया गया और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेज की गई थी। इससे भविष्य में उद्योग को मजबूती मिलेगी और यही वजह हे कि वृद्घि का रुझान बरकरार रहने की संभावना है।
गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में अनुकूल स्थिति होने के अलावा, भारतीय दवा उद्योग को संभावित मौद्रिक कमजोरी का भी लाभ मिलने की संभावना है। पहली तिमाही में कमजोरी के बाद 2020-21 की दूसरी और तीसरी तिमाही में रुपया मजबूत हुआ। मार्च 2021 में इसमें फिर से कमजोरी शुरू हुई और रुपये में गिरावट का रुझान 2021-22 में बना रह सकता है। इससे मुनाफे को ताकत मिलेगी।
अन्य कारक है कोविड-19 से आ रहा बदलाव। घरेलू टीका कार्यक्रम के कुप्रबंधन और खतरनाक दूसरी लहर के बावजूद, मुख्य फोकस भारत की जेनेरिक क्षमता पर है। लेकिन इसे आरऐंडडी क्षमता बढ़ाकर दुरुस्त किए जाने की जरूरत होगी। इसके लिए नीतिगत समर्थन के साथ साथ उद्योग द्वारा सक्रिय कदम उठाने की भी जरूरत होगी जिसके लिए उसे ज्यादा वैश्विक भागीदारियों की संभावना तलाशनी होगी।
निफ्टी फार्मा सूचकांक का प्रदर्शन निफ्टी के मुकाबले कमजोर रहा है। पिछले 12 महीने में जहां निफ्टी फार्मा ने 42 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है, वहीं निफ्टी ने 56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। हालांकि निफ्टी फार्मा सूचकांक ने पिछले एक महीने में शानदार प्रदर्शन किया। जहां इस सूचकांक ने 11.8 प्रतिशत का प्रतिफल दिया वहीं निफ्टी में 3 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। फार्मा सूचकांक 35 के पीई पर कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी (32 का पीई) के मुकाबले थोड़ा ऊपर और 40 से ज्यादा के उसके दीर्घावधि मूल्यांकन से नीचे है।

Advertisement
First Published - April 25, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement