facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछालगिरावट में क्या करें निवेशक? PL कैपिटल ने बताया कहां लगाएं पैसा, कैसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोUpcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHPUpcoming IPO: Cube Highways, Lohia Corp, Indo-MIM… इस हफ्ते IPO बाजार रहेगा गुलजार! चेक करें पूरी लिस्टअब Maruti की कार खरीदना होगा महंगा, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत

मोबिक्विक का नया दांव, साउंडबॉक्स से बढ़ाएगी कमाई

Advertisement

मोबिक्विक इस साल साउंडबॉक्स और ईडीसी मशीनों की तैनाती दोगुनी कर अपने राजस्व और मार्जिन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Last Updated- March 20, 2026 | 8:53 AM IST
Mobikwik
Representational Image

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक व्यापार भुगतान स्वीकृत करने वाले उपकरणों से कमाई करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी इस साल साउंडबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर (ईडीसी) मशीनों की तैनाती को दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोबिक्विक की सह-संस्थापक और मुख्य वित्तीय अधिकारी उपासना टाकू ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि गुरुग्राम की यह कंपनी साल 2026 में इस श्रेणी का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसका लक्ष्य इसके राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत का शुरुआती योगदान करना है।

उन्होंने कहा, ‘हम भौगोलिक क्षेत्रों, व्यापार की गुणवत्ता और उन क्षेत्रों के लिहाज से केंद्रित दृष्टिकोण अपना रहे हैं, जिन्हें हम हासिल करना चाहते हैं। हम वहां या तो साउंडबॉक्स लगा सकते हैं या फिर ईडीसी मशीन, ये दोनों ही लाभ और मार्जिन बढ़ाने वाले साधन हैं। हम इनसे किराये की अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।’

उन्होंने बताया कि आखिरकार भारत के बड़े शहरी क्षेत्र से बाहर भी अधिक गुणवत्ता वाले व्यापारों को सेवाएं देने पर ध्यान केंद्रित करने से व्यापार कर्ज जैसी वित्तीय सेवाओं की क्रॉस-सेलिंग के अवसर खुलेंगे। मोबिक्विक के पास 18.66 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और 47.9 लाख से ज्यादा व्यापारियों का एक बड़ा नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि इस साल का ज्यादातर समय नेटवर्क बनाने और उसका विस्तार करने में लगाया जाएगा।

इस विस्तार प्रक्रिया में कुछ लागत तो आएगी, लेकिन साथ ही जीएमवी (सकल व्यापार मूल्य) में भी बढ़ोतरी होगी और उसके बाद राजस्व भी बढ़ेगा। आखिरकार कालांतर में यह कारोबार निवेश लागत निकालने  की स्थिति में पहुंच जाएगा। टाकू ने बताया कि किसी साउंडबॉक्स से दो साल तक किराये के रूप में कमाई होती है, जबकि किसी ईडीसी मशीन से यह कमाई तीन साल तक जारी रहती है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement