facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

अमेरिका में नए लीमन में दस हजार को नौकरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:04 PM IST

लीमन ब्रदर्स के उत्तरी अमेरिका परिचालन को नए स्वामित्व के अधीन पुन: चालू हो गया है और लीमन ब्रदर्स और इस नई संयुक्त इकाई में 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नए उपक्रम में नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है।

गौरतलब है कि बार्कलेज ने लीमन ब्रदर्स के उत्त्तरी-अमेरिका परिचालन को 1.75 अरब डॉलर में खरीद लिया था। जिसमें लीमन का न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय भी शामिल है। हालांकि ये कदम न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के दिवालिया कोर्ट द्वारा बार्कलेज के लीमन ब्रदर्स के अधिग्रहण को अनुमति मिल जाने के बाद उठाए जाएंगे।

बार्कलेज ने लीमन के उत्तरी अमेरिका में लीमन ब्रदर्स के जिन कारोबारों की खरीदारी की है, उसमें फिक्स्ड इनकम और इक्विटी रिसर्च, कारोबार और शोध, प्राइम सेवाएं, निवेश बैंकिंग, प्रिंसिपल बैंकिंग और प्राइवेट इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कारोबार शामिल है। बार्कलेज ने एक स्टेटमेंट में कहा कि इन सभी कारोबारों का एकीकरण करने की प्रक्रिया कोर्ट के निर्णय के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।

हालांकि यह प्रक्रिया लगातार जारी है, इस प्रकार लीमन का बिक्री और कारोबार ईकाई कल कारोबार करने में सफल नहीं रही जबकि कैपिटल मार्केट और ट्रेडिंग कारोबार जल्द ही शुरू हो जाएगा।

बार्कलेज के स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि सभी लीमन ब्रदर्स के कर्मचारियों को बार्कलेज की तरफ से नौकरियों का प्रस्ताव दिया जा रहा है।

जिसमें लीमन ब्रदर्स प्राइवेट इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट बिजनेस का बार्कलेज वेल्थ में स्थानांनतरण होना भी शामिल है। संयुक्त ईकाई द्वारा बार्कलेज कैपिटल नाम का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि बार्कलेज ने लीमन ब्रदर्स के नाम का इस्तेमाल करने की भी अनुमति हासिल कर ली है।

Advertisement
First Published - September 23, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement