facebookmetapixel
Advertisement
Q1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचि

SBI होम लोन सेक्टर सबसे आगे बना रहेगा : चेयरमैन दिनेश खारा

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि जून तिमाही तक एसबीआई का कुल आवास ऋण 6.52 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- August 05, 2023 | 8:42 AM IST
SBI Q4 Results

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने शुक्रवार को कहा कि एसबीआई आवास ऋण बाजार (SBI home loan) की अगुवाई करता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा। खारा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जून तिमाही तक एसबीआई का कुल आवास ऋण 6.52 लाख करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, “हम आवास ऋण के मामले में सबसे बड़े रहे हैं, अब भी हैं और आगे भी सबसे बड़े ऋणदाता बने रहेंगे।” उनसे आवासीय कर्ज मुहैया कराने वाली कंपनी एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय होने के बाद आवासीय ऋण बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछा गया था।

ये भी पढ़ें : State Bank Q1 Results: SBI का लाभ 178 फीसदी बढ़ा

एक जुलाई से लागू हुए देश के सबसे बड़े विलय (40 अरब डॉलर) से पहले एचडीएफसी बैंक आवास ऋण के मोर्चे पर अधिक सक्रिय नहीं था। वह आवास ऋण खाता हासिल करने के बाद उसे शुल्क लेकर अपनी मूल कंपनी एचडीएफसी को बेच देता था।

कई विश्लेषकों के मुताबिक, 31 मार्च, 2023 तक एचडीएफसी बैंक का सामूहिक आवास ऋण 7.3 लाख करोड़ रुपये आंका गया है लेकिन बैंक ने जून तिमाही के नतीजों में इसके आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।

एचडीएफसी के शेयर 13 जुलाई से समाप्त हो गए है। उस समय तक एसबीआई का आवास ऋण 6.4 लाख करोड़ रुपये था।

एसबीआई फरवरी, 2021 में एचडीएफसी को पीछे छोड़ते हुए आवासीय ऋण बाजार का अगुवा बना था। उस समय एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी 23.5 प्रतिशत थी जबकि एचडीएफसी की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़ें : जल्दी करें! SBI की विशेष FD योजना की अवधि 15 अगस्त को हो रही खत्म

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 8:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement