facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरत

SBI में जमा पैसे पर अब आपको मिलेगा अधिक ब्याज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने मंगलवार को बड़ी राशि जमा करने वालों के लिये ब्याज दर 0.3 प्रतिशत बढ़ा दी। एक दिन पहले ही बैंक ने 10 करोड़ रुपये से कम जमा वाले बचत खातों पर ब्याज को 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दिया था। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बयान में कहा कि 10 करोड़ रुपये या उससे ऊपर की जमाओं पर अब ग्राहकों को तीन प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। यह देखा जा रहा है कि कई बैंकों के कर्ज बांटने की दर बढ़ी है लेकिन उस अनुपात में जमा दर नहीं बढ़ रही है। लोग अपने पैसे निवेश एवं बचत के अन्य साधनों में लगाये जा रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कर्ज में जहां 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं जमा में वृद्धि 9.5 प्रतिशत रही। 

बैंक ने कहा कि 10 करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज 2.70 प्रतिशत मिलता रहेगा। यह पहले मिल रहे ब्याज की तुलना में 0.05 प्रतिशत कम है। वहीं 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा पर ब्याज दर अब 0.30 प्रतिशत बढ़कर तीन प्रतिशत हो गयी है।

Advertisement
First Published - October 18, 2022 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement