facebookmetapixel
Advertisement
Adani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़मौसम विभाग की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है जल संकट!वाराणसी में ₹50,000 करोड़ का निवेश, एरोसिटी और तीन नई टाउनशिप से रियल एस्टेट में आएगी बड़ी छलांग!मंदिर अर्थव्यवस्था का चमत्कार: अकेले वाराणसी में पर्यटकों से हर साल पैदा हो रही ₹1.25 लाख करोड़ की इकोनॉमी!वेस्ट टू वेल्थ से चमकेगी यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि कचरा अब बनेगा कमाई का बड़ा जरियाUbharta Purvanchal: एक्सप्रेसवे और MSME के दम पर UP को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाएगा पूर्वांचल!MSME निर्यातकों को बड़ी राहत देने की तैयारी, नकदी संकट दूर करने के लिए नया फाइनेंस ढांचा बनाएगी सरकारकच्चे तेल में नरमी का असर: सरकार ने डीजल और विमान ईंधन पर घटाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर बढ़ाया!Editorial: सरकारी आंकड़ों के लिए देश का पहला AI चालित साझा डेटा मंच बेहद जरूरी कदम

पंजाब ऐंड सिंध बैंक को शुद्ध लाभ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:17 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने गुरुवार को बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 173.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। बैंक को एक साल पहले इसी अवधि में 116.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक ने मार्च 2021 की तिमाही में 160.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,039.61 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,954.39 करोड़ रुपये थी। खराब ऋणों और आकस्मिक जरूरतों के लिए किया गया प्रावधान घटकर 77.30 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 382.56 करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका एनपीए या खराब ऋण एक साल पहले के 14.34 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 13.33 प्रतिशत रह गया।  

Advertisement
First Published - July 30, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement