facebookmetapixel
Advertisement
अब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्य

कोटक महिंद्रा बैंक का समेकित शुद्घ लाभ बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:57 PM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही के समेकित शुद्घ लाभ में सालाना आधार पर 1.43 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की है। तिमाही के लिए बैंक का शुद्घ लाभ 2,989 करोड़ रुपये पर रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2,947 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर लाभ 65.5 प्रतिशत तक बढ़ा है।
एकल आधार पर (जिससे बैंक के उधारी परिचालन की स्थिति का पता चलता है), ऊंचे प्रावधान खर्च के साथ साथ परिचालन लागत की वजह से बैंक का शुद्घ लाभ वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,032 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अवधि में बैंक ने 2,184.5 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया था। हालांकि तिमाही आधार पर बैंक का शुद्घ लाभ 24 प्रतिशत तक बढ़ा है।
ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों ने सितंबर 2021 तिमाही के लिए 2,006 करोड़ रुपये का समेकित शुद्घ लाभ और 1,856 करोड़ रुपये के स्टैंडएलॉन शुद्घ लाभ का अनुमान जताया था। वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्घ ब्याज आय (एनआईआई) 4,021 करोड़ रुपये पर रही, जो वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के 3,897 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत तक ज्यादा है, जबकि शुद्घ ब्याज मार्जिन 4.45 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही की तुलना में 5 आधार अंक अधिक है।
कोटक महिंद्रा बैंक के समूह अध्यक्ष एवं समूह सीएफओ जैमिन भट्ट ने कहा, ‘ऋण वृद्घि का बड़ा हिस्सा तिमाही के अंत में आया। एनआईआई आय धीमी गति से बढ़ी। एनआईआई में वृद्घि तीसरी तिमाही में दिखेगी। सालाना आधार पर, ऊंचे प्रतिफल वाले ऋणों में कमजोरी आई। इसलिए एनआईआई पर प्रभाव पड़ा।’
वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल शुद्घ आय 5,83ापये पर पहुंच गए, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह आंकड़ा 333 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही आधार पर बैंक ने प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च में 39.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की। बैंक द्वारा कुल प्रावधान 7,637 करोड़ रुपये या सितंबर तिमाही के अंत में सकल जीएनपीए के 100 प्रतिशत पर दर्ज किया गया।
बैंक द्वारा वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 3.19 प्रतिशत जीएनपीए दर्ज किए जाने के साथ परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।
कोटक महिंद्रा बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा, ‘मजबूत ऋण वृद्घि का मतलब यह नहीं है कि हमने सतर्क दृष्टिकोण से परहेज किया है। हम अनुकूल वृद्घि के लिए उपयुक्त परिवेश देख रहे हैं। हालात अच्छे दिख रहे हैं और अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है।’
(डिस्क्लोजर: कोटक समूह द्वारा नियंत्रित इकाइयों की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - October 26, 2021 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement