facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

ऐक्सिस बैंक के ओएफएस को दो गुने आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:38 AM IST

निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक की 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को बुधवार को दो गुना से ज्यादा आवेदन मिले। 5.227 करोड़ शेयर ओएफएस के तहत सामने रखे गए थे जबकि गैर-खुदरा निवेशकों से करीब 13.5 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली। स्टॉक एक्सचेंजोंं के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ज्यादातर बोली 701.6 रुपये प्रति शेयर पर मिली जबकि फ्लोर प्राइस 680 रुपये प्रति शेयर है। ऐक्सिस बैंक का शेयर एनएसई पर 714 रुपये पर बंद हुआ। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 58 लाख शेयरों की नीलामी गुरुवार को होगी। इस ओएफएस के बाद ऐक्सिस बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 3.45 फीसदी से घटकर 1.5 फीसदी रह जाएगी। सरकार की यह हिस्सेदारी स्पेशिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (सूटी) के जरिये है। दिसंबर 2020 में केंद्र सरकार ने ऐक्सिस बैंक की 0.88 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। शेयर बिक्री से मिली रकम सरकार के 2021-22 के विनिवेश कोष में जाएगी।   

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement