facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

अप्रैल में डिजिटल भुगतान के लेनदेन में आई गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:11 AM IST

कोविड संक्रमण के खतरनाक इजाफे के नतीजतन देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसे हालात के मद्देनजर अप्रैल 2021 में खुदरा डिजिटल भुगतान में गिरावट (मार्च की तुलना में) देखी गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्रमुख भुगतान प्लेटफॉर्म – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर लेनदेन की मात्रा में 4.3 प्रतिशत और लेनदेन के मूल्य में 2.22 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है। इसी तरह इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) में लेनदेन की मात्रा में 11 प्रतिशत की गिरावट और लेनदेन के मूल्य में आठ प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी है। स्थानीय लॉकडाउन के कारण फास्टैग के लेनदेन की मात्रा में 15 प्रतिशत की गिरावट और मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। पिछले साल भी अप्रैल के दौरान खुदरा डिजिटल भुगतान में गिरावट आई थी, क्योंकि राष्ट्रव्यापी देशबंदी की वजह से देश में आर्थिक गतिविधियां तकरीबन रुक गई थीं। अलबत्ता इस साल अप्रैल में देखी गई यह गिरावट, पिछले साल इस अवधि में नजर आने वाली गिरावट जितनी व्यापक नहीं रही है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के शुरुआती महीनों में मामूली गिरावट के बावजूद जहां लेनदेन की मात्रा और मूल्य में फिसलन आई, वहीं सुधार तेज रहा तथा यूपीआई, आईएमपीएस आदि जैसे एनपीसीआई के भुगतान प्लेटफार्मों पर आने वाले महीनों में नई ऊंचाई दर्ज हुई, जिसे आम जनता द्वारा नकदी के इस्तेमाल के साथ-साथ कार्ड के इस्तेमाल के प्रति अरुचि दिखाए जाने से मदद मिली।    

Advertisement
First Published - May 4, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement