facebookmetapixel
Advertisement
Pfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देशखरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, धान का रकबा 3.74% और मक्का का 3.18% घटाक्या आपका भी अटक गया है PF ट्रांसफर? UAN पोर्टल पर 5 मिनट में ऐसे अपडेट करें ‘डेट ऑफ एग्जिट’मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल

केनरा बैंक ने बढ़ाई MCLR दरें, कर्ज लेना होगा महंगा

Advertisement

केनरा बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बेंचमार्क एक साल की अवधि की एमसीएलआर को नौ प्रतिशत से बढ़ाकर 9.05 प्रतिशत किया गया है।

Last Updated- October 11, 2024 | 6:52 AM IST
Canara Bank
Representative image

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को विभिन्न परिपक्वता अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे बैंक के ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज महंगे हो गए हैं।

केनरा बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बेंचमार्क एक साल की अवधि की एमसीएलआर को नौ प्रतिशत से बढ़ाकर 9.05 प्रतिशत किया गया है। इसके आधार पर वाहन और व्यक्तिगत ऋण की दरें तय होती हैं।

इसके अलावा एक महीने, तीन महीने और छह महीने की परिपक्वता अवधि के लिए ऋण दर 8.40-8.85 प्रतिशत के दायरे में होगी। एक दिन के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 8.25 से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत किया गया है। नई दरें 12 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होंगी।

दरों में यह बढ़ोतरी रिजर्व बैंक द्वारा लगातार नौवीं बार अपनी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने के एक दिन बाद की गई है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 6:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement