facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल

Advertisement

पीयूष गोयल ने बीमा कंपनियों और हेल्थ-टेक कंपनियों से ऐसे उत्पाद और प्लेटफॉर्म विकसित करने को कहा, जिससे मरीजों को इलाज आसानी हो और बीमा दावों का भुगतान समय पर हो

Last Updated- September 07, 2026 | 4:33 PM IST
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल । फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को देश में उच्च गुणवत्ता वाले मेडिकल डिवाइस विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल डिवाइस के परीक्षण के लिए जरूरी उपकरण खरीदने का 100 फीसदी खर्च उठाने को तैयार है।

फार्मा उद्योग के दो कार्यक्रमों में गोयल ने घरेलू कंपनियों से तकनीकी साझेदारी और संयुक्त उद्यम बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बड़ी विदेशी दवा कंपनियों और नई तकनीक वाली कंपनियों को भारत आने के लिए आमंत्रित करने को भी कहा।

परीक्षण के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाने पर जोर

गोयल ने कहा कि भारत को मेडिकल डिवाइस के लिए घरेलू स्तर पर जरूरी कलपुर्जों और तकनीक का मजबूत आधार तैयार करना होगा। इसके लिए साझा परीक्षण सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए, जहां उपकरणों की जांच अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर हो सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के जरिए सरकार कंपनियों के लिए सर्वोत्तम परीक्षण उपकरणों की खरीद की 100 फीसदी लागत उठाने को तैयार है। उन्होंने उद्योग से ऐसी सुविधाओं की मांग सरकार के सामने रखने को कहा। सरकार आधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी।

तकनीकी साझेदारी और संयुक्त उद्यम बढ़ाने की अपील

गोयल ने कंपनियों से तकनीकी साझेदारी, संयुक्त उद्यम और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कंपनियों को लाइसेंसिंग, सह-विकास और सह-डिजाइन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए।

उन्होंने डिजाइन, कॉपीराइट, पेटेंट कानून और बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। उनके मुताबिक, भारत के पास लागत के मामले में फायदा है और इसे वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Also Read: Gold और FD से आगे बढ़ीं महिलाएं, SIP में निवेश पांच साल में करीब चार गुना बढ़ा

मेडिकल टूरिज्म में 1 करोड़ मरीजों का लक्ष्य

गोयल ने बीमा कंपनियों और हेल्थ-टेक कंपनियों से ऐसे उत्पाद और प्लेटफॉर्म विकसित करने को कहा, जिससे मरीजों को इलाज की पूरी प्रक्रिया में आसानी हो और बीमा दावों का भुगतान समय पर हो।

उन्होंने अस्पतालों से इलाज के पैकेज की कीमतों और सेवाओं की जानकारी पारदर्शी तरीके से देने तथा मरीजों के साथ नैतिक व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक गलत कदम से भारत की साख, कारोबार और भरोसे को नुकसान पहुंच सकता है।

गोयल ने बताया कि पिछले सात वर्षों में भारत के मेडिकल वैल्यू टूरिज्म से 35 लाख मरीजों को लाभ मिला है। अब भारत का लक्ष्य हर साल 1 करोड़ विदेशी मरीजों को आकर्षित करने का होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी डॉक्टर, तकनीक और स्वास्थ्य सेवा का आधार मौजूद है। विदेशी मरीजों के लिए अलग-अलग भाषाओं के दुभाषियों का नेटवर्क तैयार करने और विदेशों में अस्पतालों के साथ साझेदारी बढ़ाने की भी जरूरत है।

गोयल ने कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौतों और कारोबारी चर्चाओं में शामिल देश भारत से उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं, डॉक्टर, तकनीशियन, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में चाहते हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2026 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement