facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

भारतपे ने आर्क कैपिटल से जुटाए 50 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:57 AM IST

फिनटेक कंपनी भारतपे ने नार्दर्न आर्क कैपिटल से 50 करोड़ रुपये कर्ज लिया है, जिसके जल्द ही यूनीकॉर्न बनने की उम्मीद की जा रही है। आर्क कैपिटल भारत की प्रमुख डिजिटल डेट फाइनैंस प्लेटफॉर्म है, जिसका ध्यान वित्तीय सेवा तक कम पहुंच वाले कारोबारों व व्यक्तियों को धन मुहैया कराने पर है। 2021 में भारत पे को छठी बार कर्ज दिया गया है। इस साल जनवरी में कंपनी ने देश की शीर्ष 3  ऋण कंपनियों से 200 करोड़ रुपये लिए थे, जिनमें अल्टेरिया कैपिटल, इन्नोवेन कैपिटर और ट्राइफैक्टा कैपिटल शामिल हैं। बाद में भारतपे ने आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक से अतिरिक्त पूंजी जुटाई थी।
भारतपे के ग्रुप प्रेसीडेंट सुहेल समीर ने कहा, ‘हमने चालू वित्त वर्ष के अंत तक 10 लाख व्यापारियों को 1 अरब डॉलर कर्ज देने की योजना बनाई है।’ हम नॉर्दर्न आर्क से पूंजी जुटाकर उत्साहित हैं और हमें भरोसा है कि साथ मिलकर हम भारत       में बदलाव और भारत में कर्ज न पाने वाले कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।
कंपनी ने अब तक 2 लाख कारोबारियों को 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है। भारतपे ने कहा कि अब इसका लक्ष्य मार्च 2023 तक 14,000 करोड़ रुपये कारोबारी कर्ज देने का है।

Advertisement
First Published - May 10, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement